RADA
जॉब - एजुकेशन
Trending

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु अनंतिम दावा आपत्ति 21 जून तक आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर, मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केंद्र और मिशन वात्सल्य योजना के तहत चाईल्ड हेल्पलाईन, बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बालक कल्याण के संचालन हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु अनंतिम दावा आपत्ति 21 जून तक आमंत्रित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनंतिम दावा आपत्ति सूची महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के सूचना पटल पर तथा जिले की वेबसाइट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर प्राप्त किया जा सकता है। दावा आपत्ति पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से स्वीकार होंगे। दावा आपत्ति 21 जून शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला महिला बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, पिन कोड 495117 में स्वीकार किए जाएंगे। दावा आपत्ति अवकाश के दिनों में भी स्वीकार किए जाएंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका