RADA
छत्तीसगढ़
Trending

लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने पदभार सम्हाला

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ एवं आमजनों ने दी शुभकामनायें

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर आबंटित कक्ष क्रमांक 216 में पहुंचकर नगर निगम के लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष शहीद चूड़ामणि वार्ड नम्बर 37 के नवनिर्वाचित पार्षद  दीपक जायसवाल ने प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की पूजा – अर्चना कर आचार्य द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्यार ओर शंख ध्वनि के मध्य अपना कार्यभार सम्हाल लिया है।
महापौर  मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष  रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष  सुभाष तिवारी, निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता  यू. के. धलेन्द्र,अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर,  संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा सीनियर, अधिकारियों ओर कर्मचारियों, नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों, वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर फूलमालाओं से लादकर ओर बुके प्रदत्त कर एमआईसी सदस्य का पदभार निगम मुख्यालय भवन में ग्रहण करने पर  दीपक जायसवाल को हार्दिक बधाइयाँ ओर शुभकामनायें दी हैँ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका