RADA
खेल

पंजाब ने चेन्नई को सात विकेट से हराया

पंजाब ने चेन्नई को सात विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स जीत की लय को बरकरार नहीं रख सकी और उसे घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने केकेआर को हराने के बाद चेन्नई को उसके घर में हराया और लगातार दूसरी जीत करने के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है। \\जॉनी बेयरस्टो और रिली रोसोयू की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया। पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को भी मात दी थी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के 62 रनों के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब के लिए बेयरस्टो ने 46 रन और रिली रोसोयू ने 43 रन की पारी खेली जिसकी मदद से पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हार के बावजूद चेन्नई की टीम 10 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है, जबकि पंजाब को दो मैच जीतने से फायदा हुआ है और टीम आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर आ गई है। इसी के साथ पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को जिंदा रखा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका