RADA
पंजाब
Trending

पंजाब के किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, हरियाणा पुलिस अलर्ट  

चंडीगढ़ । हरियाणा व पंजाब के शंभू बार्डर पर धरना दे रहे किसान शुक्रवार को बाद दोपहर दिल्ली कूच करेंगे। किसान संगठन शंभू बार्डर पर जुटने शुरू हो गए हैं। शंभू बार्डर पर किसानों का धरना 297 दिनों से जारी है। शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर किसानों ने शंभू बार्डर छोडक़र दिल्ली की तरफ कूच का ऐलान किया है। आज सुबह किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले दस महीने में केंद्र व राज्य के मंत्रियों को ज्ञापन दिए गए लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। अब आज बाद दोपहर 101 किसान-मजदूर दिल्ली कूच करेंगे। पंधेर ने कहा कि हरियाणा की कई खाप पंचायतें किसानों के समर्थन में हैं। कई व्यापारिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। पंधेर ने कहा कि किसानों का अब अगला लक्ष्य दिल्ली कूच है। इसके लिए कोई रास्ता अपनाया जा सकता है। बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।

इस बीच हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बीती देर रात चंडीगढ़ से अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, व सिरसा के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया। हरियाणा के जिलों से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। हालांकि किसानों ने शंभू बार्डर से दिल्ली कूच का ऐलान किया है लेकिन किसान अन्य रास्तों से भी दिल्ली की तरफ कूच कर सकते हैं। जिसके चलते सभी सीमावर्ती जिलों की पुलिस को सतर्क किया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका