RADA
पंजाब

अमेरिका से डिपोर्ट दो युवकों को हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या का मामला दर्ज होने के बाद डंकी से हुए थे फरार
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमेरिका से डिपोर्ट होकर शनिवार की रात लौटे दो युवकों को गिफ्तार किया है। यह दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं और इन पर पंजाब में हत्या का केस दर्ज है। बाद में दोनों डंकी रूट से अमेरिका गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटियाला के एसएसपी डॉक्टर नानक सिंह के अनुसार दोनों युवकों के विरुद्ध पहले से मामला दर्ज था। इनका लुआउट नोटिस भी जारी हो चुका है। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार दोनों भाइयों की पहचान संदीप और प्रदीप के रूप में हुई है। यह पटियाला में राजपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पटियाला के राजपुरा सिटी थाने में 25 जून 2023 को दर्ज एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता हरमनजोत ने बताया थाकि दाना मंडी के करीब उनकी रेहड़ी लगती है। वहां 25 जून की रात हसमुख सिंह उनकी रेहड़ी पर आया। जिसके साथ उसका झगड़ा हो गया।

उसने अपने दोस्तों संदीप सिंह उर्फ सनी और प्रदीप सिंह को बुला लिया। इन आरोपितों ने शिकायतकर्ता हरमनजोत के भाई सचंदर सिंह और फूफा सरवन सिंह पर हमला कर दिया था। इस हमले में सरवन सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों आरोपी डंकी रुट से अमेरिका फरार हो गए। अब उन्हें डिपोर्ट किये जाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका