RADA
पंजाब

पाकिस्तान से भेजी गई 30 किलोग्राम हेरोइन पंजाब पुलिस ने बरामद की

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित सीमावर्ती क्षेत्र से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से पंजाब भेजी गई थी। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल नशीले पदार्थ की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।
पुलिस महानिदेशक यादव के अनुसार, हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से भेजे गए ड्रोन के जरिए घरिंडा थाना क्षेत्र में गिराई गई। मुखबिर की सूचना पर अमृतसर देहात पुलिस ने हेरोइन को बरामद कर एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किया गया यह व्यक्ति लंबे समय से इस काम में शामिल बताया गया है। इस काले कारोबार में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में एक एफआईआर थाना घरिंडा में दर्ज की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका