मनोरंजन

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- ‘रॉकस्टार तो एक ही है’

‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर को हुआ था और अब वो दिन भी आ चुका है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है। इस सीजन का पहला ‘वीकेंड का वार’, जिसमें होस्ट सलमान खान घरवालों को रियेलिटी चेक देते नजर आते हैं। शनिवार, 12 सितंबर को ‘बिग बॉस 20’ का पहला वीकेंड का वार होने वाला है, जिसके प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिए हैं। इन प्रोमोज में आने वाले ड्रामे की झलक देखने को मिल रही है। वहीं सुपरस्टार उस कंटेस्टेंट की तारीफ करते भी नजर आने वाले हैं, जिसने इस पूरे हफ्ते घरवालों का जमकर मनोरंजन किया और वो कंटेस्टेंट हैं सिंगर काजी तौकीर। काजी तौकीर पहले दिन से ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं और अब सुपरस्टार सलमान खान ने भी उनके बेबाक अंदाज और पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ की है।

सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला, उदयपुर में झारखंड के खिलाफ खेला गया मैच

सलमान खान ने काजी तौकीर को कहा ‘रॉकस्टार’

काजी तौकीर ‘बिग बॉस 20’ के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शुमार हो चुके हैं। अपनी पर्सनैलिटी, बेबाक अंदाज और अतरंगी बातों से वह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अब वीकेंड का वार के नए प्रोमो में सलमान खान भी उनकी तारीफ करते नजर आए। सलमान खान ने काजी को ‘रॉकस्टार’ कहा, जिस पर सिंगर का चेहरा खुशी से खिल उठा। प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान कहते हैं कि इस घर में कितने ही स्टार क्यों न हों, लेकिन रॉकस्टार तो एक ही है… काजी तौकीर। इसके बाद सलमान खान सभी घरवालों को काजी के ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ वाले अंदाज को दोहराने के लिए कहते हैं।

काजी तौकीर की एनर्जी

काजी तौकीर ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के बाद से ही चर्चा में छाए हुए हैं। वह लगातार दर्शकों को अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं। कभी वह अपने मजेदार डायलॉग्स से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं तो कभी अपनी हरकतों से घरवालों को भी हैरान कर देते हैं। उनकी ये जबरदस्त एनर्जी दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है।

सलमान खान ने घरवालों को दिया नया टास्क

बिग बॉस 20 के एक अन्य ‘वीकेंड का वार’ प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स से बात करते हैं और एक नया टास्क ‘बिग बॉस और बिग लॉस’ देते हैं। 1 मिनट 12 सेकंड के इस प्रोमो में कंटेस्टेंट्स से पूछा जाता है कि उनकी नजर में घर का ‘बिग बॉस’ और ‘बिग लॉस’ कौन है, जिसके बाद एक-एक कर कंटेस्टेंट उन सदस्यों के नाम बताते हैं जो उनकी नजरों में ‘बॉस’ और ‘लॉस’ हैं।

CM मोहन यादव की बड़ी सौगात! 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट

मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, आसिफ खान, यंग डीएसए, अमन गांधी, रोहेद खान और अन्य कई सेलिब्रिटीज़ ने इस शो में एंट्री की है। जानिए बिग बॉस 20 के पहले ‘वीकेंड का वार’ में क्या-क्या देखने को मिल सकता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper