RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सल प्रभावित क्षेत्र की सड़क निर्माण पर उठे सवाल: मंत्री केदार कश्यप ने दिए आश्वासन और समयसीमा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में विधायक किरण देव सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क और विकास योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सदन से पूछा कि अब तक किस ठेकेदार को काम सौंपा गया है, कितनी राशि का भुगतान हुआ है और कार्य की वर्तमान प्रगति क्या है।
सड़क एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने जवाब देते हुए बताया कि प्रस्तावित 18 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है। विस्तृत सर्वेक्षण, नाली निर्माण सहित कई जरूरी कार्य अभी पूरे नहीं हो पाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) की राशि से इस कार्य को चिन्हित किया गया है और अब तक लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। मंत्री ने सदन को भरोसा दिलाया कि इस वर्ष के भीतर सड़क निर्माण को पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विधायक किरण देव सिंह ने कहा कि अब तक केवल मिट्टी भराई और पुलिया निर्माण का काम हुआ है, जबकि वर्षा के कारण पहले किए गए कार्य भी खराब हो चुके हैं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति, कार्य शुरू होने की तारीख पर स्पष्ट जानकारी मांगी और मांग की कि अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की जाए जो नियमित मॉनिटरिंग करे।
मंत्री केदार कश्यप ने जवाब में बताया कि डीएमएफ से 5.29 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले 20 दिनों के भीतर उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम स्थल पर निरीक्षण करेगी। साथ ही सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने और प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका