RADA
छत्तीसगढ़
Trending

दक्षिण रेलवे के सेलम रेल मंडल के अंतर्गत स्टेशन में रेल यार्ड रिमाडलिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों को विलंब एवं परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा ।

यह गाडियाँ परिवर्तित मार्ग पोत्तनूर जंक्शन, इरुगूर जंक्शन एवं कोयम्बत्तूर जंक्शन से होकर चलेगी ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर :- 02 मई, 2025: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण रेलवे के सेलम रेल मंडल के अंतर्गत स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग कार्य किया जाएगा । जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित गाड़ियों को विलंब एवं परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा । जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ :-
1. दिनांक – 05 मई, 2025 को तिरुनेलवेली जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली – बिलासपुर एक्सप्रेस व्हाया पोत्तनूर जंक्शन, इरुगूर जंक्शन एवं कोयम्बत्तूर जंक्शन होते हुए चलेगी ।
2. दिनांक – 07 मई, 2025 को एर्नाकुलम जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22816 एर्नाकुलम – बिलासपुर एक्सप्रेस व्हाया पोत्तनूर जंक्शन, इरुगूर जंक्शन एवं कोयम्बत्तूर जंक्शन होते हुए चलेगी।
3. दिनांक – 11 मई, 2025 को तिरुनेलवेली जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली – बिलासपुर एक्सप्रेस व्हाया पोत्तनूर जंक्शन, इरुगूर जंक्शन एवं कोयम्बत्तूर जंक्शन होते हुए चलेगी ।
4. दिनांक – 14 मई, 2025 को एर्नाकुलम जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22816 एर्नाकुलम – बिलासपुर एक्सप्रेस व्हाया पोत्तनूर जंक्शन, इरुगूर जंक्शन एवं कोयम्बत्तूर जंक्शन होते हुए चलेगी।
विलंब से रवाना होने वाली गाडियाँ :-
1. दिनांक – 19 मई, 2025 को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22648 तिरुवनंतपुरम – कोरबा एक्सप्रेस विलंब से रवाना होगी ।
2. दिनांक – 24 मई, 2025 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22647 कोरबा – तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस विलंब से रवाना होगी ।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है । यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें । उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका