
Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
रायपुर: पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अगले पांच दिनों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से आगामी 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का दौर जारी रहेगा।
तापमान में हल्की गिरावट
बात करें बीते दिन मंगलवार की तो प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज़्यादा राजनांदगांव में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बालोद में 40.6, रायपुर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर में 40.3, सक्ती में 39.1 डिग्री तापमान पहुंचा और जगदलपुर में 35.6, अंबिकापुर में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

