
बारिश ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के प्लेऑफ का टिकट दिला दिया। बारिश के कारण हैदराबाद और लखनऊ का मैच रद्द हो गया और इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। हैदराबाद के अब 15 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जगह पक्की कर चुकी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टॉस भी नहीं हो सका
बारिश के कारण हैदराबाद और गुजरात के मैच में टॉस भी नहीं हो पाया। एक समय बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने रात आठ बजे टॉस और 8:15 से मैच शुरू करने का फैसला किया था। लेकिन टॉस के समय से पहले ही फिर बारिश आ गई। इसके बाद लगातार बारिश के चलते अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। वहीं, गुजरात का यह लगातार दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। इससे पहले उसका कोलकाता के खिलाफ भी मैच रद्द हुआ था। उससे पहले कोलकाता और मुंबई के बीच मुकाबला भी बारिश से प्रभावित रहा था। वह मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था और 16-16 ओवर का हुआ था।
2020 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद
साल 2020 के बाद हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह बनाई है, जबकि टीम ने कुल सातवीं बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है। हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने से दिल्ली कैपिटल्स दौड़ से बाहर हो गई है। दिल्ली के 14 मैचों में 14 अंक हैं और उसके सभी मैच खत्म हो गए हैं। वह -0.377 रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर रह गई है।

