छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

बेटी को पढ़ाई जारी रखने किया प्रोत्साहित, कहा- चिंता न करें, हरसंभव सहयोग करेंगे

रायपुर, 26 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन ने मुलाकात कर अपने परिवार की आर्थिक परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बेहद आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ उसकी पूरी बात सुनी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

बिरगांव महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अपनी माता के साथ जनदर्शन में पहुंची बीकॉम की छात्रा फरहीन ने बताया कि उसके पिता वर्ष 2018 से कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय तक चले इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई। बीमारी से संघर्ष करते हुए वर्ष 2025 में पिता का निधन हो गया। पिता के इलाज में आर्थिक संसाधन समाप्त हो जाने के कारण अब परिवार के सामने घर तक गिरवी रखने की नौबत आ गई है।

फरहीन की आपबीती सुनकर मुख्यमंत्री श्री साय ने उसे ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने फरहीन को अपनी पढ़ाई बिना किसी चिंता के जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि कठिन परिस्थितियों में सरकार जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है।

CG News: सातवीं के छात्र का कमाल! ड्राइविंग के दौरान नींद आते ही बजेगा अलार्म, बनाया स्मार्ट चश्मा

मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा साझा करने और सहायता का भरोसा मिलने के बाद फरहीन के चेहरे पर संतोष और उम्मीद की मुस्कान लौट आई। जनदर्शन में मुख्यमंत्री की यह आत्मीय पहल जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और आम लोगों से सीधे संवाद के संकल्प को दर्शाती है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper