RADA
छत्तीसगढ़

अवैध कब्जों पर रायपुर निगम का कड़ा प्रहार: वार्ड 50-51 की सीमा पर रामराजा नाले से हटा अतिक्रमण, वास्तविक सीमांकन कर की गई कार्रवाई

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण के ऊपर रायपुर नगर पालिक निगम तथा रायपुर जिल प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुसार जीरो टालरेंस की नीति के तहत् लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 50 एवं 51 की सीमा पर रामराजा नाले के पास अतिक्रमण करके नाले की भूमि पर कब्जा किया जा रहा था जिस पर रोक लगाई गई ।  नायब तहसीलदार ज्योति सिंग, आर आई पटवारी एवं जोन क्रमांक 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, सहायक अभियंता सुशील अहीर, उप अभियंता अजय श्रीवास्तव तथा उड़दस्ता दल की उपस्थिति में नाले की वास्तविक स्थिति का चिन्हांकन स्थल पर किया गया तथा चिन्हाकन होने के पश्चात् संयुक्त रूप से रायपुर नगर निगम तथा रायपुर जिला प्रशासन की टीम द्वारा समस्त निर्मित संरचना, बाउण्ड्रीवाल, झोपडी व अन्य सरचनाओं को हटाया गया और नाले को कब्जा मुक्त कराया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका