छत्तीसगढ़

रायपुर: महापौर मीनल चौबे ने किया 60 लाख के दो आकांक्षीय शौचालयों का भूमिपूजन; जगन्नाथ मंदिर और बूढ़ातालाब में मिलेगी आधुनिक सुविधा

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्षेत्र अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरोवर गायत्री नगर श्री जगन्नाथ मन्दिर के समीपस्थ और नगर निगम जोन 4 अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब के नवीन उद्यान के समीप लगभग 30-30 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से 10-10 सीटर 2 नवीन आकांक्षीय शौचालयों का शीघ्र निर्माण और विकास करने रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्री अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू, नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन नगर निगम जोन 3 सहायक अभियंता श्री नरेश साहू उप अभियंता श्री जयनंदन डहरिया, सुश्री कृष्णा राठी सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आमजनों की उपस्थिति में भूमि भूमिपूजन श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर किया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 3 व 4 के संबंधित अधिकारियों को स्वीकृति अनुसार शीघ्र नवीन आकांक्षीय शौचालय का निर्माण और विकास कार्य श्री जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर के समीप और स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब नवीन उद्यान के समीप नागरिकों को जीवन में स्वस्थ परिवेश देने प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करवाना प्राथमिकता के साथ जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया।

Back to top button
📰 E-Paper