
रायपुर – सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा नगर निगम रायपुर की नवनिर्वाचित परिषद की सामान्य सम्मिलन ( बजट ) की बैठक दिनांक 28 मार्च 2025 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर सामान्य सभा सभागार में आहुत की है. इसमें बैठक में एजेंडा अनुसार एक घण्टे की अवधि नियमानुसार प्रश्नकाल हेतु नियमानुसार निर्धारित है. निगम सामान्य सम्मिलन ( बजट) की बैठक में सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में निगम की एमआईसी की बैठक में लिए गए संकल्पों पर निर्धारित एजेण्डों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत चर्चा और विचार – विमर्श किया जायेगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
