
रायपुर नगर निगम : महापौर ने जोन कमिश्नरों को दिया अल्टीमेटम, मानसून से पहले सफाई के सख्त निर्देश”
जोन अधिकारी बारिश में निकास की पुख्ता तैयारी करने आपदा प्रबंधन उपकरणों की निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक मरम्मत करवा लें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रेल्वे क्षेत्र के नालों की बारिश पूर्व सफाई हेतु रेल्वे अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करें, सभी जोनों में बैठक लेकर योजना बनाकर बारिश पूर्व नालों को साफ करें – सभापति सूर्यकान्त राठौड़
सफाई में बाधक पाटों को जोन अधिकारी तोड़ने की कार्रवाई करके सफाई करवाएं, बारिश पूर्व नाला सफाई का दूसरा चरण अगले 10 दिनों में पूर्ण करें- स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर
रायपुर –आज रायपुर नगर पालिक निगम में महापौर मीनल चौबे ने बारिश पूर्व जल भराव की समस्या दूर करने सुगम निकास प्रबंधन शहर में कायम करने सख्त निर्देश आवश्यक बैठक लेकर दिए. महापौर ने कहा कि बारिश पूर्व सभी नालों की अच्छी तरह se सफाई करवाने के कार्य को गंभीरता से करवाएं. बारिश में कहीं भी जल का भराव हुआ, तो इसके लिये सम्बंधित जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी सीधे जवाबदेह रहेंगे.
महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के जोन अध्यक्षगणों को बुलाकर शहर में बारिश पूर्व नालों की सफाई को लेकर जोन कमिश्नरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों सहित नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, श्वेता विश्वकर्मा, सर्वश्री मुरली शर्मा, अम्बर अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रीतम सिंह, ठाकुर, गोपेश साहू, सचिन बी. मेघानी की उपस्थिति रही.
महापौर मीनल चौबे ne निर्देश दिए कि व्यवहारिक रूप से आवश्यक होने पर जोन अधिकारी स्वच्छता का कार्य सफाई में बाधक पाटों को हटाकर बारिश पूर्व करवाएं, इसमें कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी. सभी जोन कमिश्नर अपने जोन में आपदा प्रबंधन उपकरण की जाँच और परीक्षण तत्काल करें और आवश्यकतानुसार उनकी मरम्मत करवाकर उन्हें तैयार करवा लें. विशेष ध्यान रखें कि शहर में बारिश में किसी भी स्थान पर जल का भराव ना होने पाए. अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा जिम्मेदारी तय करके सम्बंधित अधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. महापौर ने बारिश पूर्व सभी नालों की अच्छी तरह सफाई करवाने पार्षदों से समन्वय बनाकर कार्य करवाने के निर्देश जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए.
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि जोन अधिकारी रेल्वे क्षेत्र के नालों की बारिश पूर्व सफाई करने रेल्वे अधिकारियों से समन्वय रखकर कार्य करें, ताकि रेल्वे क्षेत्र की बस्तियों में जल के भराव की समस्या उत्पन्न ना हो. सभापति ने कहा कि सभी जोन अधिकारी जोन में बैठक करके योजना बनाकर बारिश पूर्व नालों की पुख्ता सफाई करवाएं और स्पाट की आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता की बाधाओं को हटाकर सफाई सुनिश्चित करवाएं.
स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने बारिश पूर्व नालों की पूर्ण सफाई करवाने व्यवहारिक आवश्यकतानुसार स्वच्छता की बाधा पाटों को हटाने की कार्रवाई करने कहा. स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ne रायपुर नगर निगम क्षेत्र के 200 से अधिक नालों की सफाई के दूसरे चरण को तत्काल प्रारम्भ करवाकर अगले 10 दिनों में बारिश पूर्व नाला सफाई का दूसरा चरण पूर्ण कर लेने के जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए.

