छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: जोन कमिश्नर करें पुख्ता तैयारी, आमजनों की समस्याओं का शिविरों में हो त्वरित निराकरण

9 मई शनिवार को सुबह 9:30 बजे जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट छाँव अंतर्गत इंडोर स्टेडियम में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में अपने परिवारजनों सहित पहुंचकर नगर निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण इसका लाभ उठायें- अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय और कृष्णा खटीक ने दिए निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर –रायपुर नगर पालिक निगम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को रायपुर जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट छाँव अंतर्गत इंडोर स्टेडियम रायपुर में 9 मई 2026 शनिवार को सुबह 9:30 बजे आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का लाभ अपने परिवारजनों सहित पहुंचकर उठाने का अनुरोध सभी विभागाध्यक्षगणों और जोन कमिश्नरों से और उनके समस्त अधीनस्थ नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय और श्रीमती कृष्णा खटीक द्वारा किया गया है.
नगर निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय और कृष्णा खटीक ने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों में जोनवार सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर के नोडल अधिकारी जोन कमिश्नरों को सुशासन तिहार में जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन की पुख्ता प्रशासनिक तैयारी करवाने और इसकी अधिक से अधिक नागरिकों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैँ, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को प्राप्त हो सके. सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन की सूचना स्थानीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश सभी नोडल अधिकारी जोन कमिश्नर को अपर आयुक्त ने दिए हैँ.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका