छत्तीसगढ़

Raipur News : होली को पूर्व संध्या रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

Raipur News : होली को पूर्व संध्या रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

रायपुर। होली त्यौहार के मद्देनज़र प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा आज दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन रायपुर से फ्लैग मार्च निकाली जाएगी। बता दें कि, राजधानी रायपुर में आज 700 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। होलिका दहन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के अलर्ट मोड पर है।

11.15 से 12.30 के बीच होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। आज सुबह 9.55 से रात 11.13 तक भद्रा का साया रहेगा इस वजह से 11.13 के बाद होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होलिका दहन और होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Back to top button
📰 E-Paper