RADA
छत्तीसगढ़

Raipur News : सिंधी पंचायत की प्रदेश युवा विंग का गठन, प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला बने

Raipur News : सिंधी पंचायत की प्रदेश युवा विंग का गठन, प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला बने

प्रदेश महासचिव महेश आहूजा व जितेंद्र शादीजा प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिमेदारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने आज प्रदेश की युवा विंग का गठन किया जिसमें युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष की कमान बहुत ही सक्रिय युवा समाजसेवी विकास रूपरेला को सौंपी और विगत कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवा साथी महेश आहूजा को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले युवा साथी जितेंद्र शादीजा को प्रदेश कोषाध्यक्ष का पद सौंपा है


एक प्रेस विज्ञप्ति में पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी व प्रवक्ता सुभाष बजाज ने जानकारी दी की आज प्रदेश की युवा विंग के गठन के पश्चात जल्द ही प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा इसके साथ ही साथ रायपुर की युवा विंग का अलग से गठन किया जाएगा रायपुर की युवा विंग के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी जो होंगे वह रायपुर शहर के सक्रिय युवाओं में से लिए जाएंगे और वह टीम रायपुर शहर में ही अपना काम करेगी पंचायत से जुड़े हुए सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी साथ ही प्रदेश की जो टीम है वह प्रदेश स्तर पर काम करेगी जल्द ही पूरे प्रदेश से प्रतिनिधि सिंधी पंचायत की युवा विंग में शामिल किए जाएंगे नई टीम को जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने उम्मीद जताई की वो उनकी व समाज की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका