छत्तीसगढ़

Crime news :  रायपुर पुलिस ने वारंटियों के विरूद्ध चलाया अभियान, 277 वारंटी की तामिली

Crime news :  रायपुर पुलिस ने वारंटियों के विरूद्ध चलाया अभियान, 277 वारंटी की तामिली

रायपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में 27 फ़रवरी को समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

विशेष अभियान कार्यवाही के विगत 24 घंटे के दौरान अलग – अलग थानों के हत्या, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के 102 स्थायी वारंट एवं 175 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 277 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कुल तामिल 277 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में कुछ वारंटियों को महाराष्ट्र, उड़ीसा एवं मध्यप्रदेश सहित सरहदी जिलों से गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही 175 से अधिक गुण्डा/बदमाशों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुछ गुण्डा/बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की गई।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका