छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पुलिस का वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान

रायपुर पुलिस  l पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा वारंटीयों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान।
 कुल तामिल 236 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो में, कई वर्षो से फरार हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, नकबजनी, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की, की गई तामिली।
 अलग-अलग थानों के 109 स्थायी वारंट एवं 127 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की, की गई तामिली।
 पिछले 24 घंटे में कुल 236 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
 अभियान कार्यवाही में रायपुर पुलिस के अलग-अलग थाना के प्रभारियों सहित कई अधि./कर्म. थे शामिल।
 वारंट तामिली के दौरान एक आरोपी के कब्जे से लगभग 02 किलोग्राम गांजा भी किया गया है जप्त।
विवरण – पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में  समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
विशेष अभियान कार्यवाही के विगत 24 घंटे के दौरान अलग – अलग थानों के हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, नकबजनी, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के 109 स्थायी वारंट एवं 127 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 236 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कुल तामिल 236 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में कुछ महिला आरोपी भी शामिल है।
इसके साथ ही थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा रावाभांठा स्थित देवार डेरा में  वारंट की तामिली के दौरान गिरफ्तारी वारंट के आरोपी के कब्जे से लगभग 02 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रहीं है।
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका