
रायपुर । रायुपर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। आज क्षेत्र के 2 लाख 71 हजार से अधिक मतदाता अपना वोट देकर जनादेश देंगे। निर्वाचन आयोग ने सुबह 9 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक़ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 08.23 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही है। इस उपचुनाव में कुल 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 18 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। वहीं वोटिंग के लिए कुल 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 1500 से ज्यादा मतदानकर्मी ड्यूटी पर हैं। मतदाता शाम 6 बजे तक अपना वोट देने जा सकते हैं।इस दौरान कड़ी सुरक्षा के भी सभी इंतेजाम किये गए हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने सुबह 8ः20 बजे अपने परिवार के साथ सुंदर नगर स्थित पंडित सुंदर लाल शर्मा स्कूल में वोट दिया। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी महाराणा प्रताप स्कूल में अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे हैं।

