छत्तीसगढ़

आजादी के जश्न में रंगेगा रायपुर पश्चिम, विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा बाइक रैली के दौरान यातायात एडवाइजरी जारी

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राजेश मूणत के नेतृत्व में दिनांक 14 अगस्त 2026 को दोपहर 03:00 बजे तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में लगभग 1500 बाइक शामिल होंगी।

तिरंगा यात्रा का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से गुजरते हुए गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक में समाप्त होगी।

विभाजन की दर्दनाक यादें! PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

प्रस्तावित रैली मार्ग:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम → तात्यापारा → रामसागर पारा → राठौर चौक → तेलघानी नाका → अग्रसेन चौक → समता कॉलोनी → चौबे कॉलोनी → रामनगर अंडरब्रिज → कर्मा चौक → कबीर चौक → CSEB चौक → भारत माता चौक, गुढ़ियारी।

यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन

तिरंगा यात्रा के दौरान रैली के सुरक्षित एवं सुगम संचालन तथा आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम करने के लिए रैली के मार्ग पर यातायात को आवश्यकता अनुसार अस्थायी रूप से नियंत्रित एवं डायवर्ट किया जाएगा। रैली के आगमन से पूर्व संबंधित मार्गों पर यातायात को एक चौक पहले से वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रैली के दौरान संबंधित मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात का दबाव एवं आवागमन प्रभावित हो सकता है। यातायात पुलिस द्वारा मौके की स्थिति के अनुसार यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

CM साय ने मेधावी छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, बोले- डॉक्टर-इंजीनियर ही नहीं हर क्षेत्र में हैं सुनहरे अवसर

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि—

– दिनांक 14 अगस्त को दोपहर 03:00 बजे से तिरंगा यात्रा के दौरान उक्त मार्गों से अनावश्यक आवागमन करने से बचें।
– आवश्यक कार्य से निकलने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
– यातायात पुलिस द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।
– रैली के दौरान धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।
– रैली के बीच वाहन प्रवेश कराने, ओवरटेक करने अथवा असुरक्षित तरीके से वाहन चलाने से बचें।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था की जा रही है। नागरिकों से अपील है कि तिरंगा यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button