RADA
छत्तीसगढ़

यूपीएससी में हुआ रायपुर की पूर्वा का चयन, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएँ

यूपीएससी में हुआ रायपुर की पूर्वा का चयन, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पूर्वा अग्रवाल को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 में चयनित होने पर उनके घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्वा अग्रवाल ने यूपीएससी की परीक्षा में 189 वां रैंक की हासिल की है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शॉल और पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई दी। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एडीएम देवेंद्र पटेल ने भी पुष्प गुच्छ भेंटकर पूर्वा को शुभकामनाएं दी।
सुश्री पूर्वा के पिता डाॅ. मोहन लाल अग्रवाल तकनीकी शिक्षा में एडिशनल डायरेक्टर है। उनकी माता डाॅ. अनिता अग्रवाल इंजीनियरिंग काॅलेज में प्रोफेसर है। सुश्री पूर्वा बताती हैं कि प्रारंभिक शिक्षा रायपुर और बिलासपुर के स्कूल से पूरी की और दिल्ली यूनिवर्सिटी में इकाॅनामिक्स की छात्रा रही है। मास्टर की पढ़ाई दिल्ली से कर रही है। वह बताती है कि पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी की है और इस मुकाम को आखिरकार हासिल किया। वे बताती है कि मुझे आईपीएस का मिलने की उम्मीद है। मुझे जिस जगह पर पदस्थापना होगी, वहा पर कानून व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास करूंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका