Join us?

राजधानी

Rajdhani News: बड़े बकायादारो के 4 संस्था सीलबंद

Rajdhani News: बड़े बकायादारो के 4 संस्था सीलबंद

रायपुर। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों, राजस्व अधिकारियों, सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में सभी बडे बकायेदारों से नियमानुकुल कडाई के साथ बकाया राजस्व वसूली अभियानपूर्वक नगर पालिक निगम रायपुर के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतरता से सुनिश्चित करने एवं बड़े बकायेदारों के संस्थानों में बकाया न देने की स्थिति में संबंधित बकायादारों पर सीलबंदी/ कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैँ । आयुक्त के निर्देशानुसार सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों , राजस्व अधिकारियों, सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली हेतु प्रतिदिन निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज इस क्रम में नगर पालिक निगम राजस्व विभाग की टीमो ने बकाया निगम को अदा न करने पर संबंधित 4 संस्थानो में कडाई से सीलबंदी की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान निगम राजस्व विभाग को 1776052 रू. का भुगतान स्थल पर तत्काल प्राप्त हुआ।
आज नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 27 के क्षेत्र में वर्ष 2017-18 से निगम के बडे बकायेदार कृष्ण अग्रवाल दुकान नम्बर 10, आनंद अग्रवाल दुकान नम्बर 11, निशा कक्कड़ दुकान नम्बर 15 पर कार्यवाही की. जोन 2 ने आज 6 बड़े बकायादारों पर कार्यवाही 1666779 रू. का बकाया वसूलने की, 3 बकायादारों की संस्थाओं में निगम को बकाया नहीं देने पर तत्काल सीलबंदी की कार्यवाही की गयी, शेष 3 बकायादारों ने तत्काल कुल 1488779 रू. का बकाया निगम की टीम को स्थल पर अदा कर दिया । जोन 3 की टीम ने वार्ड क्रमांक 11,12, 29 में अभियान चलाकर 3 बकायादारों पर कार्यवाही की गयी, कार्यवाही प्रारम्भ होते ही सम्बंधित 3 बकायादारों ने स्थल पर निगम की टीम को कुल सम्पूर्ण बकाया राशि 140000 रू. का तत्काल भुगतान कर दिया एवं स्वयं को कार्यवाही से सुरक्षित रखा.
नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा वीर सावरकर नगर वार्ड नम्बर 1 के क्षेत्र में वर्ष 2020-21 से 264773 रू. के बकायादार अशोक विजय विनोद नवानी, महिमा देवी रणवीर सिंह पर कार्यवाही की गई, स्थल पर दो स्थानों पर कार्यवाही की गयी, जिसमें एक स्थान पर बकाया अदा नहीं करने पर सीलबंदी कर दी गयी एवं अन्य एक बकायादार ने सम्पूर्ण बकाया राशि 147273 रू. का तत्काल भुगतान कर दिया।
आज नगर निगम द्वारा 1931552 रू. के बकाया डिमांड बिल नोटिस के विरूद्ध अभियान चलाकर 4 बडे बकायेदारो के संबंधित संस्थाओ में सीलबंदी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को 1776052: रू. का तत्काल भुगतान कर दिया गया । अभियान आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी 10 जोनो की राजस्व विभाग टीमो द्वारा निरंतर जारी रहेगा। सभी बकायादारो से नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा एक बार पुनः अपील की गई है कि नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को तत्काल बकाया राजस्व की सम्पूर्ण राशि अदा कर दें एवं कार्यवाही की असुविधा से सुरक्षित रहें । अन्यथा की स्थिति में अभियानपूर्वक नियमानुसार सीलबंदी/ कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर हिल स्टेशन में दार्जिलिंग नाम सबसे आगे भारत के लिए कानून (Law) विश्वविद्यालय