Rajdhani news: सड़क किनारे से कंडम वाहनों को हटाने की कार्यवाही
Rajdhani news: सड़क किनारे से कंडम वाहनों को हटाने की कार्यवाही
रायपुर। नगर पालिक निगम क्षेत्रातंर्गत यातायात व्यवस्थित करने के लिए यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर मुख्य मार्गो के किनारे रखे कण्डम वाहनों को हटाये जाने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 फ़रवरी को सभी जोन क्षेत्रातर्गत अभियान चलाये गये जिसमें मुख्यतः पुजारी पार्क, पचपेड़ी नाका के पास रिंग रोड़ के सर्विस रोड़ के किनारे रखें कण्डम वाहनों को अभियान चलाकर हटवाये जाने की कार्यवाही की गयी। शहर के मुख्य मार्गो में व्हाइट लाइन के बाहर अर्थात रोड़ में रखे गये वाहन को हटाये जाने हेतु संबंधित जोन के नगर निवेश विभाग द्वारा आमजनो के सूचना के लिए मुनादी करायी गयी। साथ ही आयुक्त द्वारा शहर के सभी क्षेत्रों में निर्माणाधीन भवनों के सामने सड़क में रखे भवन निर्माण सामाग्री के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के परिपालन में सभी जोनों के द्वारा शहर के विभिन्न वार्डो में निर्माणाधीन भवन के सामने सड़क में रखे गये भवन निर्माण सामाग्री के कुल 19 प्रकरण में समान जब्ती एवं जुर्माना की कार्यवाही भी की गयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

