RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani news: पूर्व अध्यक्ष स्व. पं. उमाशंकर शुक्ल की मनाई गई जयंती

Rajdhani news: पूर्व अध्यक्ष स्व. पं. उमाशंकर शुक्ल की मनाई गई जयंती

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में पूर्व अध्यक्ष स्व. पं. उमाशंकर शुक्ल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ सचिव पं. सुरेश मिश्र एवं सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा शुक्ल जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। परिवार के सदस्य पं. अनंत अवस्थी एवं पं. विजय शंकर दीक्षित जी ने पारिवारिक व्यवहार, स्वभाव और कार्यों की जानकारी दी । पं. विजय शंकर दीक्षित जी ने उनकी जीवनी प्रकाशन के विषय में मदद करने का सुझाव रखा । सभी ने उनके योगदान को याद किया कि कैसे उन्होंने जीवन में संघर्ष किया? कैसे तरक्की की? कैसे धन संपदा अर्जित कर समाज में अपने को स्थापित किया? धर्म के प्रति उनकी रुचि, आस्था अविस्मरणीय है | साथ ही पं. सुरेश मिश्र, पं. अजय अवस्थी, पं. प्रकाश अवस्थी, श्रीमती निशा अवस्थी ने अपने उदगार व्यक्त किये | आशीर्वाद भवन के कक्ष क्रमांक 4 का नामकरण पट्टिका का अनावरण भी किया गया| भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम संपन्न हुआ | कार्यक्रम का संचालन पं. रज्जन अग्निहोत्री ने एवं आभार प्रदर्शन पं. अमर मिश्र ने किया |

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर सचिव पं. सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, निशा अवस्थी, सहसचिव रज्जन अग्निहोत्री, पं. राजकुमार अवस्थी, पं. शशिकांत मिश्र, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. जे.पी.मिश्र, पं. चन्द्रिकाशंकर बाजपेयी, पं. प्रेमशंकर शुक्ल, पं. बद्रीप्रसाद मिश्र, पं. अजय अवस्थी, पं.एस.एस. त्रिवेदी, शर्मिला शुक्ला, अर्चना त्रिवेदी, सुनयना शुक्ला, रीता पाण्डे, पं. सुशील तिवारी, पं. प्रशांत तिवारी, पं. सोमेश्वर दत्त तिवारी, पं. अनंत अवस्थी, पं. अमर मिश्र, पं. विजय शंकर दीक्षित, पं. शिवराम अवस्थी, पं. मुकेश अवस्थी, पं. एन. एल. शुक्ल, पं. मोहन दुबे आदि उपस्थित रहें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका