RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani news : कान्यकुब्ज साहित्य परिषद ने महिला कवयित्रियों का किया सम्मान

Rajdhani news : कान्यकुब्ज साहित्य परिषद ने महिला कवयित्रियों का किया सम्मान

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कान्यकुब्ज साहित्य परिषद (कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित) द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया एवं रचनाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा से हुआ। कार्यक्रम की अतिथि डॉ. रश्मिलता मिश्रा, बिलासपुर एवं सुश्री नलिनीप्रभा बाजपेयी, भानुप्रतापपुर रही। स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष अरूण शुक्ल ने कहा कि समाज के द्वारा साहित्यिक गतिविधियां संचालित करने एवं रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए कान्यकुब्ज साहित्य परिषद का गठन किया गया है। जिसके द्वारा आज महिला दिवस पर महिला रचनाकारों का सम्मान किया जा रहा है एवं उनके काव्य पाठ रखा गया है। इस आयोजन से मैं उम्मीद करता हूं कि समाज में बौद्धिक विमर्श और पठन पाठन के प्रति युवा एवं महिलाओं में प्रेरणा का संचार होगा। सचिव सुरेश मिश्रा ने सभी साहित्य प्रेमियों का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। संयोजक अजय अवस्थी ने साहित्य, समाज और इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डाला। अतिथि डॉ. रश्मिलता मिश्रा, बिलासपुर एवं नलिनीप्रभा बाजपेयी, भानुप्रतापपुर ने अपने विचार व्यक्त किये और इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सीए सौरभ शुक्ल एवं डॉ. सीमा अवस्थी ‘मीनी’ भाटापारा ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका