छत्तीसगढ़

Rajdhani News : एमएमआई नारायण हॉस्पिटल में विश्व किडनी दिवस पर आयोजित सर्वाइवल मीट

Rajdhani News : एमएमआई नारायण हॉस्पिटल में विश्व किडनी दिवस पर आयोजित सर्वाइवल मीट

रायपुर: एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने विश्व किडनी दिवस के अवसर पर सर्वाइवल मीट का आयोजन किया, जिसमें डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट, और अन्य किडनी संबंधित बीमारियों से ठीक हुए मरीज़ शामिल हुए। नृत्य, संगीत, कविता, और ‘सी.के.डी (क्रोनिक किडनी डिजीज) आहार’ पर पोस्टर बनाने के लिए प्रतियोगिता ने कार्यक्रम भी रखा गया था।

इस खास मौके पर, सर्वाइवल मीट में प्रदर्शन हुई नृत्य, संगीत, और कविता ने इस आयोजन की शोभा बढ़ा दी। पोस्टर बनाने के प्रतियोगिता में दिखाए गए रचनात्मक पोस्टरों ने ‘सी.के.डी आहार’ पर जागरूकता बढ़ाते हुए किडनी स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

मरीज़ों ने डॉ. सुनील धर्मानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमे नए जीवन का आशीर्वाद मिला है, और उनकी मेहनत से हमे स्वस्थ जीवन मिला है। एवं इस हफ्ते, एम एम आई नारायण हॉस्पिटल ने तीन सफल किडनी ट्रांसप्लांट के मामले किए हैं, जो किडनी स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में मुख्य डॉक्टरों की उपस्थिति ने न की केवल विशेषज्ञता को बढ़ावा दिया बल्कि उम्मीद और आत्मविश्वास में भी वृद्धि की। इस सर्वाइवल मीट ने किडनी स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के साथ-साथ मेडिकल पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर किया है।

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव प्रेरित किया है, जिसने मरीज़ों को न केवल उच्चतम स्तर के इलाज से लाभा मिला, उन्हें एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की दिशा में अग्रणी बनाया है।

Back to top button
📰 E-Paper