RADA
छत्तीसगढ़

सिन्धु शक्ति संस्था चेट्रीचंड्र महोत्सव की तैयारियों में जुटी, राजू भाई तारवानी बने नए अध्यक्ष

जतिन नचरानी

रायपुर,  सिन्धु शक्ति संस्था द्वारा आगामी चेट्रीचंड्र महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में सर्वसम्मति से राजू भाई तारवानी को संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके नेतृत्व में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर शारदा चौक में भव्य पंडाल स्थापित किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में प्रतिवर्ष लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया जाता है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलता है। इसके अतिरिक्त विशाल भंडारे का आयोजन एवं रात्रि में निकलने वाले जुलूस का स्वागत मुंबई के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत हीरापुर स्थित प्रेरणा नेत्रहीन बच्चों के आश्रम में आवश्यक सामग्री, खाद्य पदार्थ एवं फल वितरण किया जाएगा। साथ ही श्याम नगर स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को आवश्यक सामग्री प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।

बैठक में संस्था के संस्थापक किशोर आहूजा, पूर्व अध्यक्ष मनोज डेंगवानी सहित अमर दौलतानी, रवि तेजवानी, गुरनामल रोहरा, संजय रामानी, शंकर पिंजानी, राकेश डेंगवानी, बबला होतवानी, तनेश आहूजा, संजय मंधान, दिलीप बजाज, नरसा लालवानी, गौरव मंधानी, अजीत वाधवानी, रतन लीलानी, चंदन पंजवानी, महेश गंगवानी, विकास तनवानी, विपुल गोविंदानी, लकी रोहरा, मयूर पारवानी, कमल विधानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था ने बताया कि चेट्रीचंड्र महोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका