RADA
अपराध

अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 41 अपराधियों को भेजा गया जेल

कोरबा। विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 12 स्थायी और 32 गिरफ्तारी सहित कुल 44 वारंट तामील किए गए। गिरफ्तार किए गए 41 वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, वहीं 3 वारंटियों के मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर तामीली कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई में प्रमुख रूप से उरगा थाना द्वारा 8, कुसमुंडा 7, बालको 5, एवं अन्य 21 वारंट अन्य थानों द्वारा तामील किए गए। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि, आदतन अपराधियों पर कार्रवाई और अधिक सघनता से जारी रहेगी, ताकि जिले में स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका