छत्तीसगढ़

Ration Shop Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत! सितंबर-अक्टूबर का राशन मिलेगा एक साथ, 30 सितंबर तक उठाना होगा अनाज

Ration Shop Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेशभर के राशन कार्डधारियों के लिए खाद्य विभाग ने सितंबर और अक्तूबर माह का अनाज आवंटन एकसाथ जारी किया है। सरकार ने प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों के लिए दोनों महीनों का चावल और अन्य अनाज भेजा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

पात्र हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार 30 सितंबर तक दोनों महीनों का चावल प्राप्त कर सकते हैं। इस व्यवस्था से राशन कार्डधारियों को बार-बार राशन दुकान जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश की 14,186 उचित मूल्य दुकानों में से 9,356 दुकानों में अनाज का भंडारण पूरा हो गया है। यह आंकड़ा राज्य की कुल दुकानों का लगभग 66 प्रतिशत है।

जिन दुकानों में भंडारण पूरा हो गया, वहां राशन कार्डधारियों को दोनों महीनों का अनाज मिलना शुरू हो गया है। खाद्य विभाग शेष उचित मूल्य दुकानों में भी खाद्यान्न पहुंचाने की प्रक्रिया तेजी से चला रहा है। विभाग का लक्ष्य सभी पात्र राशन कार्डधारियों को समय सीमा के भीतर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।

नगर निगम जोन 3 ने वार्ड 30 शंकरनगर में नक्शा स्वीकृति के विपरीत द्वितीय तल पर किये गये निर्माण को हटाया

खाद्यान्न वितरण और अंतिम तिथि
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राज्य सरकार हर महीने लाखों परिवारों को निर्धारित मात्रा में अनाज देती है। जिन दुकानों में अनाज का भंडारण अभी बाकी है, वहां अनाज पहुंचते ही वितरण शुरू हो जाएगा। राशन कार्डधारी अपनी उचित मूल्य दुकान से राशन की उपलब्धता की जानकारी लेकर अनाज प्राप्त कर सकते हैं। हितग्राहियों को 30 सितंबर तक दुकान से तय प्रक्रिया के तहत सितंबर और अक्तूबर दोनों माह का चावल लेना होगा। दो माह का अनाज साथ मिलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका