RADA
छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस गाड़ियों का पुनः परिचालन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन पर रद्द की गई कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) पर ‘वॉशेबल एप्रन’ को हटाने और उसे ‘बैलस्टेड ट्रैक’ में बदलने के कार्य के कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब ये गाड़ियाँ अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार पुनः संचालित की जाएंगी।

पुनः परिचालित की जाने वाली गाड़ियों की सूची और विवरण :-

1. गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) शालीमार से छूटने वाली यह गाड़ी 04.04.26 से 24.04.26 तक बहाल रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार एक्सप्रेस) लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छूटने वाली यह गाड़ी 06.04.26 से 26.04.26 तक बहाल रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 05, 07, 08, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल 2026 को चलने वाली यह गाड़ी बहाल की गई हैं।
4. गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) शालीमार से 06, 07, 09, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल 2026 को चलने वाली यह गाड़ी बहाल की गई है।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे गाड़ियों की नवीनतम स्थिति की जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ नंबर 139, रेलवन ऐप या रेलवे की वेबसाइट का उपयोग करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका