RADA
जॉब - एजुकेशन

बिरसा मुंडा की पूरी कहानी यहां से पढ़ें

नई दिल्ली। बिरसा मुंडा, इतिहास का ऐसा नाम जिसने अपने आप को अमर कथाओं में आज भी जीवंत रखा है। 15 नवंबर को हर साल आदिवासियों के भगवान नाम से प्रचलित बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है। बिरसा मुंडा की जयंती को अब जनजातीय गौरव दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2021 से की गई थी।
इस वर्ष बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को मनाया गया है और इसी मौके पर शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया है। अब यह चौक इन्हीं के नाम से जाना जायेगा। इस मौके पर बांसेरा उद्यान में गृह मंत्री अमित शाह ने भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जीवन परिचय बिरसा मुंडा का जन्म

बिरसा मुंडा का जन्म मुंडा जनजाति में 15 नवंबर 1875 को हुआ था। बिरसा मुंडा की प्रारंभिक शिक्षा सालगा में जयपाल नाग की देखरेख में हुई। जर्मन मिशन स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने बीच में ईसाई धर्म भी अपना लिया था। लेकिन कुछ ही समय में उन्हें अहसास हुआ कि अंग्रेज आदिवासियों के धर्म परिवर्तन की मुहिम चला रहे हैं तो उन्होंने ईसाई धर्म का त्याग कर दिया और उसके बाद उन्होंने नया धर्म ‘बिरसैत’ शुरू किया।

25 की उम्र में अंग्रेजो के दांत किये खट्टे

बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही अंग्रेजों से अपना संघर्ष शुरू कर दिया। उनके आंदोलन की शुरुआत चाईबासा में सन 1886 से हुई थी। यह आंदोलन 1890 तक चार तक चला। इसी आंदोलन के दौरान उन्होंने “अबूया राज एते जाना, महारानी राज टुडू जाना” (यानी महारानी का राज खत्म और बिरसा मुंडा का राज शुरू) दिया था।

2 साल की हुई जेल

बिरसा मुंडा का संघर्ष अंग्रेजों के खिलाफ बढ़ता जा रहा था अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने के लिए 500 रुपये का इनाम लगाया। उस समय में यह रकम काफी बड़ी मानी जाती थी। इसके बाद बिरसा मुंडा को 24 अगस्त 1895 को अंग्रेजों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें 2 साल और 12 दिन बाद जेल से रिहा किया गया।

आदिवासी जनजाति के थे भगवान

आदिवासी जनजाति के लोग बिरसा मुंडा को भगवान मानते थे। जेल से बाहर आने के बाद उनके सहयोगियों ने उन्हें भगवान कहा लेकिन उन्होंने कहा कि मैं आपका भगवान नहीं बल्कि आप में से ही एक हूं। तो उसके बाद बिरसा के साथी भरमी ने उनको दूसरा नाम ‘धरती आबा’ दिया जिसके बाद वे इस नाम से भी प्रसिद्ध हो गए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका