RADA
tips and trick

Realme ने सस्ते में लॉन्च किया 6300mAh बैटरी वाला फोन, मिलते हैं ये खास फीचर्स

Realme ने 6300mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन Note सीरीज में पेश किया गया है। फोन का लुक और डिजाइन कंपनी के प्रीमियम मॉडल GT सीरीज की तरह है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने खास तौर पर बजट यूजर्स के लिए उतारा है। नए लॉन्च हुए Realme Note 80 को दो स्टोरेज और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रियलमी का यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। भारत में इस फोन को कंपनी रीब्रांड करके लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह फोन IDR 16,99,000 (लगभग 9,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में आता है। इसका टॉप वेरिएंट IDR 19,99,000 (लगभग 11,000 रुपये) में आता है। यह फोन 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसे ग्लेशियर ब्लू और स्ट्रॉम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Realme Note 80 के फीचर्स

चीनी कंपनी ने अपने इस सस्ते फोन में 6.74 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया है। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक की है और इसके प्रोटेक्शन के लिए MN228 पांडा ग्लास का यूज हुआ है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में Unisoc  T7250 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक EMMC5.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Realme Note 80फीचर्स
डिस्प्ले6.74 इंच, HD+, 90Hz
प्रोसेसरUnisoc T7250
स्टोरेज4GB, 128GB
बैटरी6300mAh, 15W
कैमरा8MP, 5MP
OSAndroid 15, Realme UI 6.0

Realme Note 80 में Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 मिलता है। फोन में 6,300mAh की बैटरी के साथ 15W USB Type C चार्जिंग मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, WiFi 5, Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह फोन 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के बैक में 8MP का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका