RADA
मध्यप्रदेश
Trending

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का सिलसिला जारी, मंडला में 7 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

भोपाल। मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। नवंबर के पहले सप्‍ताह से ही रात के तापमान में गिरावट होना शुरू हो गई थी। वहीं अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में अब रात के साथ दिन भी ठंडे हैं। बीते 24 घंटों में सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया है। यहां मनाली से भी ज्यादा सर्द रात रही। वहीं प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। अगले एक-दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। कई शहरों में दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। भोपाल में नवंबर का महीना 36 साल में सबसे ज्यादा ठंड है। यहां पारा 8.2 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, मंडला का पारा 7 डिग्री के नीचे है। नवंबर के आखिरी दिन भी तेज सर्दी का असर रहने की संभावना है। जबकि दिसंबर में कड़ाके की ठंड का दौर रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 234 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। मध्य प्रदेश के शहरों में यह औसत 8 से 10 किलोमीटर है। इस वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर के साथ ही छोटे शहरों में भी तेज ठंड है। शुक्रवार को सर्द हवाओं की वजह से लोग कंपकपा उठे। इससे बचने के लिए वे दिनभर गर्म कपड़ें पहने रहे। नवंबर में पहली बार भोपाल में रात का तापमान पचमढ़ी से भी कम हो गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में 9.6 डिग्री रहा। इससे पहले भोपाल में 1988 में पारा 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

तापमान की बात करें तो शुक्रवार रात मंडला में 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बैतूल में 9.4 डिग्री, राजगढ़ में 8 डिग्री, खजुराहो में 9.4 डिग्री, नौगांव में 8 डिग्री, रीवा में 9.5 डिग्री, उमरिया में 7.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.5 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 12.2 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री और उज्जैन में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिन की बात करें तो पचमढ़ी में पारा सबसे कम 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायसेन में 23 डिग्री, नरसिंहपुर में 24.4 डिग्री, सीधी में 24.8 डिग्री और मलाजखंड में 24.1 डिग्री रहा। जबकि भोपाल और इंदौर में पारा 25 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में 24.9 डिग्री, इंदौर में 24.6 डिग्री, उज्जैन में 25.7 डिग्री, ग्वालियर में 25.5 डिग्री और जबलपुर में 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका