व्यापार

जून महीने में रिकॉर्ड तोड़ बिकी गाड़ियां

जून महीने में रिकॉर्ड तोड़ बिकी गाड़ियां

जून 2024 में देशभर में कुल 18 लाख 95 हजार 552 वाहन बिके। सालाना आधार पर इसमें 0.73% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जून में 18 लाख 81 हजार 883 वाहन बिके थे। हालांकि, मासिक आधार पर बिक्री में 9.29% की गिरावट आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक महीने पहले मई 2024 में कुल 20 लाख 89 हजार 603 वाहन बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (FADA) की रिटेल ऑटोमोबाइल सेल्स रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने जून में सबसे ज्यादा 1 लाख 13 हजार 575 वाहन बेचे हैं।

पिछले साल जून महीने में कंपनी ने 1 लाख 22 हजार 801 वाहन बेचे थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई मोटर है। कंपनी ने जून में 38 हजार 46 वाहन बेचे हैं। जून 2023 में हुंडई ने 44 हजार 104 वाहन बेचे।

हीरो ने सबसे ज्यादा 3.97 लाख दोपहिया वाहन बेचे

जून में हीरो मोटोकॉर्प ने दोपहिया श्रेणी में सबसे ज्यादा 3.97 लाख वाहन बेचे। जून में कुल बिक्री में कंपनी की हिस्सेदारी 28.86% रही। एक साल पहले जून 2023 में कंपनी ने 4.27 लाख वाहन बेचे थे और उसकी बाजार हिस्सेदारी 32.50% थी।

दूसरी ओर होंडा ने 3.51 लाख दोपहिया वाहन बेचे। कुल बिक्री में उसकी बाजार हिस्सेदारी 25.54% रही। एक साल पहले जून में कंपनी ने 2.83 लाख वाहन बेचे थे।

मारुति ने सबसे ज्यादा 1.13 लाख कारें बेचीं

जून 2024 में मारुति सुजुकी इंडिया ने सबसे ज्यादा 1.13 लाख कारें बेचीं। इस दौरान पैसेंजर व्हीकल्स श्रेणी में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 40.34% रही है। एक साल पहले जून 2023 में कंपनी ने 1.23 लाख कारें बेची थीं, तब इसका मार्केट शेयर 40.66% था। इस लिस्ट में हुंडई मोटर 38,046 बिक्री के साथ दूसरे और टाटा मोटर्स 37,242 बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर है।

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका