
रिलायंस रिटेल तेजी से बढ़ाएगा क्विक कॉमर्स कारोबार, नए इलाकों में डार्क स्टोर्स खोलने की तैयारी
रिलायंस रिटेल : देश की बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने मार्च तिमाही में अपने क्विक कॉमर्स और हाइपर लोकल डिलीवरी बिजनेस में जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। ऑर्डर की संख्या में 2.4 गुना बढ़ोतरी देखने के बाद अब कंपनी इस सर्विस को और बढ़ाने की तैयारी में है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के सरगुजा संभाग में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी
इसके लिए रिलायंस डार्क स्टोर खोलने की भी योजना बना रही है ताकि ज्यादा इलाकों को कवर किया जा सके। रिलायंस रिटेल के सीएफओ दिनेश तलुजा ने इस हफ्ते अर्निंग कॉल के दौरान बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी को ऑर्डर के लिहाज से 2.4 गुना ग्रोथ मिली, जो कि काफी बड़ी छलांग है।
ये खबर भी पढ़ें : ससुराल में स्टाइल के साथ ट्रेडिशन – बस एक बनारसी साड़ी में
उन्होंने कहा, “हमने डेली ऑर्डर में 2.4x ग्रोथ देखी है और आने वाले साल में ये आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। हम अब इस सर्विस का एक्टिव तरीके से प्रमोशन भी कर रहे हैं। हमारा बिना किसी छुपे चार्ज के फास्ट डिलीवरी और जीरो डिलीवरी फीस वाला ऑफर ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है।”
ये खबर भी पढ़ें : वास्तु बताए मटका रखने की सही जगह
रिलायंस फिलहाल देशभर में 4,000 पिनकोड्स में अपने मौजूदा स्टोर नेटवर्क के जरिए 30 मिनट से कम समय में डिलीवरी कर रहा है। इस मामले में उसकी पहुंच देश के बाकी क्विक कॉमर्स खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा है।
अपनी जियोमार्ट ऐप के जरिये रिलायंस रिटेल तीन तरह की सर्विस ऑफर कर रहा है— एक तो 30 मिनट के अंदर डिलीवरी, दूसरी शेड्यूल्ड डिलीवरी जिसमें ज्यादा प्रोडक्ट ऑप्शन मिलते हैं और तीसरी सब्सक्रिप्शन सर्विस, जहां ग्राहक रोजमर्रा का सामान सुबह-सुबह डिलीवर करवा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper
तलुजा ने बताया, “तीनों सर्विस को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साल-दर-साल के आधार पर औसत डेली ऑर्डर में 62 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर हमारी 30 मिनट वाली सर्विस, जिसमें सबसे बड़ा नेटवर्क है। फिलहाल हमारे 2,000 से ज्यादा स्टोर इस सर्विस से जुड़े हैं और ये 4,000 से ज्यादा पिनकोड्स को कवर कर रहे हैं।”
ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सोना 90 हजार के पार, चांदी भी 1 लाख के पार पहुंचा
उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस अपने स्टोर नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए तीन किलोमीटर के दायरे में डिलीवरी कर रहा है। “जहां स्टोर के जरिए 30 मिनट में डिलीवरी संभव नहीं हो पा रही है और डिमांड भी काफी है, वहां हम डार्क स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं,” तलुजा ने कहा। तलुजा ने ये भी बताया कि रिलायंस रिटेल के स्टोर्स पिछले कई तिमाहियों से अकेले अपने दम पर भी डबल डिजिट ग्रोथ कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : मृतक दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मिलकर अमित शाह ने दी सांत्वना
उन्होंने कहा, “चाहे मेट्रो सिटी हो या कोई और शहर, स्टोर्स की ग्रोथ पर कोई असर नहीं पड़ा है।” ऑनलाइन फैशन प्लेटफॉर्म आजियो के बारे में बात करते हुए तलुजा ने कहा कि कंपनी ने 26 शहरों में सैम डे और नेक्स्ट डे डिलीवरी शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें : Redmi का धमाका कम कीमत में – स्टाइल भी और स्मार्ट भी
“हम प्रोडक्ट डिलीवरी की स्पीड को लगातार बढ़ा रहे हैं,” उन्होंने कहा। वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजों में रिलायंस रिटेल ने 3.30 लाख करोड़ रुपये का सकल राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 7.85 फीसदी ज्यादा है। वहीं, टैक्स के बाद मुनाफा 11.33 फीसदी बढ़कर 12,388 करोड़ रुपये रहा।
ये खबर भी पढ़ें : पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म अबीर गुलाल, उठने लगी बहिष्कार की आवाजें

