RADA
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से मिली राहत, सुबह-रात में हल्की ठंड, अगले सप्‍ताह से बदलेगा मौसम

भोपाल। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। रात में तापमान 18 डिग्री तो दिन में 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। सुबह और रात में हल्की ठंड है। दिनभर धूप निकलने से गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मानें तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले सप्‍ताह बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है। ऐसे में कुछ शहरों में रात का तापमान फिर से 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। अभी तापमान इससे अधिक ही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वर्तमान में भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
प्रदेश में 7 फरवरी को दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा। 8 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल में 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में 5.2 डिग्री की गिरावट हुई और यह 25.4 डिग्री रहा। ग्वालियर में 25.6 डिग्री, उज्जैन में 26 डिग्री और जबलपुर में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह नौगांव में 25 डिग्री, धार में 25.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 25.5 डिग्री, पचमढ़ी में 26.1 डिग्री, रतलाम में 26.5 डिग्री, गुना में 26.7 डिग्री, रीवा-सीधी में 27.2 डिग्री, सतना-खजुराहो में 27.4 डिग्री, सागर में 28.1 डिग्री, नरसिंहपुर में 28.2 डिग्री रहा। सबसे अधिक मंडला में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका