छत्तीसगढ़
Trending

प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब जी का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

सिंधी समाज दिल्ली ने गौ प्रतिष्ठा अभियान में अपना सक्रिय सहयोग करने का दिया भरोसा

रायपुर/दिल्ली। रायपुर निवासी सिंधी समाज के प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसन्द साहिब के दिल्ली पधारने पर पूज्य सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम अशोक विहार, भारतीय सिंधु सभा दिल्ली प्रांत, इंडस सिंधु आर्गेनाइजेशन आदि संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष बैठक आयोजित कर उनका भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सिंधी समाज के वरिष्ठ नेता, विख्यात सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम, अशोक विहार के अध्यक्ष  लखमीचन्द मकरानी ने की। कार्यक्रम के संयोजक विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर  भरत वतवाणी रहे।


इस अवसर पर पूज्यपाद साईं मसन्द साहिब ने भारत के पूज्यपाद चारों शंकराचार्यों‌ के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्यरत परम धर्म संसद 1008  द्वारा पिछले दो वर्षों से चलाये जा रहे गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के महत्व एवं उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। परम धर्म संसद 1008 भारत सहित कुल एक सौ देशों के धार्मिक और सामाजिक शीर्षस्थ विभूतियों का समूचे विश्व के हिन्दू समाज के लिए एक मार्गदर्शक संगठन है। पूज्यपाद साईं जलकुमार मसन्द साहिब इस अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन के संगठन मंत्री हैं। वे दिल्ली में आयोजित परम धर्म संसद की बैठक में शामिल होने दिल्ली पधारे थे।


साईं मसन्द साहिब जी ने जानकारी दी कि वे करीब तेरह वर्षों से देश के पूज्यपाद शंकराचार्यों एवं अन्य महान संतों के सहयोग से देश में सनातन वैदिक सिद्धांतों पर आधारित शासन स्थापित करवाकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का अभियान चला रहे हैं। वे आगामी 23 मार्च को अमर शहीद हेमू कालानी के जन्मदिवस के अवसर पर कानपुर के सिंधु इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं हेमू कालानी मेमोरियल शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर अपना आशीर्वाद देंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper