छत्तीसगढ़
Trending

काेरबा में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर , दो युवक घायल, ट्रक में लगी आग

काेरबा । जिले के सीमावर्ती ग्राम एवं मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत केंद्ई आश्रम के पास एन एच 130 अंबिकापुर- कटघोरा सड़क मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो युवक घायल हो गए, जबकि ट्रक में आग लग गई।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

घटना के प्रत्यक्षदर्शी इरफान खान ने आज गुरुवार काे बताया कि लगभग सवा दस बजे के दरम्यान वह मोरगा सप्ताहिक आम बाजार करके अपने घर की ओर लौट रहे थे कि एक यूपी पासिंग वाहन ट्रक क्रमांक यूपी 67 टी 9908 के अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोरगा की ओर से आ रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

हादसे में दोनों युवक वाहन के अंदर फंस गए। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी ।

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

हादसे की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने दाेनाें काे इलाज के लिए पोड़ी उपरोड़ा रवाना किया। इधर घटना के बाद दुर्घटनाकारी वाहन ट्रक में आग लग गई। किसी तरह उक्त वाहन के चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper