
रायपुर, दिनांक 26 जनवरी, 2025 –विधान सभा सचिवालय में गणतंत्र दिवस उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया । विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । ध्वजारोहण पश्चात् दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया । डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-संविधान के सृजन से ही देश की आजादी का मूल लक्ष्य हमने हासिल किया । हमारा संविधान वास्तव में सीमाओं का निर्धारण है चाहे वह एक नागरिक की सीमा हो या एक समाज की सीमा हो या फिर राज्य या राष्ट्र की सीमा हो, व्यवस्था का सुसंचालन ही संविधान का मूल उद्देश्य है । संविधान में अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों/ कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। प्रत्येक नागरिक के अलग-अलग भूमिका में अलग-अलग कर्तव्य होते हैं, इसलिये हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम जिस भी भूमिका में हों, अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें, तभी हम इस देश के प्रति, समाज के प्रति अपना सकारात्मक योगदान देते हुए एक अच्छे नागरिक होने का दायित्व पूर्ण कर सकेंगे ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



