उत्तरप्रदेश

बहाल हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस, तय स्थान और समय से जाएगी गोरखपुर

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों चले निर्माण कार्य के कारण 15103 गोरखपुर -बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस को वाराणसी सिटी स्टेशन से चलाया जा रहा था। शार्ट टर्मिनेट की गई 15103 ट्रेन नम्बर की इंटरसिटी एक्सप्रेस को गोरखपुर से 30 अप्रैल 2026 तक चलाने की व्यवस्था बनाई गई थी। गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 26 अप्रैल, 2026 से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को बहाल कर दिया गया है। अब ये गाड़ी पूर्व निर्धारित स्टेशन बनारस रेलवे स्टेशन से तय समय एवं ठहराव के साथ चलाई जायेंगी। इसी क्रम में 15104 बनारस -गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट कर चलाई जा रही थी। इसे भी बहाल कर दिया गया है। यह भी अपने तय रेलवे स्टेशन से चलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि शनिवार की सुबह बहुत सारे यात्रियों को गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं मिल सकी थी, जिसका कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस को ऑनलाइन जानकारी के तहत बनारस रेलवे स्टेशन और वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से होते हुए गोरखपुर जाते हुए बताया जा रहा था। जबकि यह एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी सीटी से रवाना की गई थी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका