RADA
देश-विदेश

दिल्ली में बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे आने शुरू, द्वारका में वकीलों ने अवनीश राणा और रोहिणी में राजीव तेहलान को कमान सौंपी

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट समेत राष्ट्रीय राजधानी की निचली अदालतों के बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कल संपन्न हुए चुनाव के नतीजे देर रात से आने शुरू हुए । सबसे पहले द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन और रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम आए। दिल्ली हाई कोर्ट, तीस हजारी कोर्ट और राऊज एवेन्यू कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव नतीजे आज आने की उम्मीद है। मतों की गिनती आज होनी है। साकेत कोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट में मतदान के दौरान हुई अव्यवस्था की वजह से चुनाव निरस्त कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अवनीश राणा ने अध्यक्ष , विवेक डागर ने उपाध्यक्ष , करमवीर त्यागी ने सेक्रेटरी , हेमंत वर्मा ने एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर जीत दर्ज की है। रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में राजीव तेहलान ने अध्यक्ष , मूलचंद वर्मा ने उपाध्यक्ष, प्रदीप खत्री ने सेक्रेटरी, विवेक शौकीन ने एडिशनल सेक्रेटरी, प्रवीण डबास ने ज्वाइंट सेक्रेटरी और आशा ज्योति आर्या ने कोषाध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की है।

दिल्ली की अदालतों के बार एसोसिएशन के चुनाव में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गईं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव के दौरान जिन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से मतगणना काफी दिनों तक रोक दी गई थी उन दिशा-निर्देशों का पालन यहां भी नहीं हुआ। मतदान के दौरान सभी कोर्ट कैंपस पोस्टर, पर्चे और पंपलेट्स अटे पड़े थे।

इस वजह से साकेत कोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट के मतदान को निरस्त कर दिया गया। साकेत कोर्ट में चुनाव के दौरान वकीलों ने निर्वाचन अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बैलट बॉक्स तोड़ दिया जिसके बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया। यही हाल कड़कड़डूमा कोर्ट का भी रहा। वहां भी पक्षपात का आरोप लगने क बाद कुछ वकील ईवीएम लेकर भागे। उसके बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका