जॉब - एजुकेशन

RSU के वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम इसी माह में !

RSU के वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम इसी माह में !

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा दे रहे छात्रों को परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अप्रैल में ही वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन सिस्टम में बदलाव किया है। इस बार उत्तर-पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मार्च में शुरू हुईं। मार्च के दूसरे सप्ताह से ही उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। मूल्यांकनकर्ता विश्वविद्यालय परिसर में ही आकर कापी जांच रहे हैं। कई विषयों की कापियों की जांच हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन इसी महीने से परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है।

अगले कुछ दिनों में सार्टिफिकेट कोर्स और जिन कोर्स में छात्रों की संख्या कम है, उनके परिणाम जारी होंगे। बीए, बीएससी, बीकाम, बीसीए समेत अन्य में सबसे पहले बीसीए और बीकाम फाइनल के परिणाम जारी होने की संभावना है। परीक्षाएं महीने के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। लगभग एक लाख 40 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका