RADA
छत्तीसगढ़

निगम सेवा से सेवानिवृत्ति पर राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा, राजस्व उप निरीक्षक अनिल देवांगन सम्मानित

निगम सेवा से सेवानिवृत्ति पर राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा, राजस्व उप निरीक्षक अनिल देवांगन सम्मानित

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की सेवा से आज सेवानिवृत्त पर नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल पर निगम राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा एवं राजस्व उप निरीक्षक अनिल देवांगन को उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा सहित अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त डाॅ. आर.के. डोंगरे, कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, राजस्व अधिकारी विवेकानंद दुबे, सभी सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों , सहायक एवं उप राजस्व निरीक्षकों सहित निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मानित किया। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी बलदाउ वर्मा एवं राजस्व उपनिरीक्षक अनिल देवांगन को राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से बुके प्रदत्त कर श्रीफल, शाॅल, स्मृति चिन्ह सहित सम्मानित किया । आयुक्त ने सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा एवं राजस्व उपनिरीक्षक अनिल देवांगन को स्वस्थ, सुखी, समृद्ध, दीर्घायु जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं उनकी निगम को दी गई सेवाओं को सराहते हुए दी है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा के सुपुत्र कमलेश वर्मा एवं शैलेन्द्र वर्मा सहित उनके परिवारजन उपस्थित थे। नगर निगम सामान्य प्रषासन विभाग की ओर से आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा को सेवानिवृत्त पर 2 लाख रू. उपादान राषि का धनादेष ससम्मान प्रदत्त किया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका