RADA
छत्तीसगढ़
Trending

जोन 8 कार्यालय में सफाई कार्य की समीक्षा: महापौर-आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने दिए जरूरी निर्देश

रायपुर गार्बेज फ्री सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ का पहला 7 स्टार शहर है, निगम क्षेत्र में कहीं भी कोई मुक्कड़ नहीं दिखना चाहिए, रामकी कम्पनी प्रतिदिन सभी 70 वार्डो के समस्त घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन प्राथमिकता से निरन्तर सुनिश्चित करे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर- रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर  मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष  गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय ने नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों में जाकर जोन कमिश्नरों, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षकों, वार्ड सफाई सुपरवाइजरों, रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्डों के सफाई सम्बंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों को दिए हैँ. नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य  विनोद पाण्डेय ने जोन क्रमांक 8 कार्यालय में जोन 8 जोन कमिश्नर  राजेश्वरी पटेल, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान, जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन की उपस्थिति में बैठक लेकर वार्डों के अनुबंधित सफाई ठेकेदारों के कार्यों, सफाई ठेका कामगारों की वार्डवार निर्धारित संख्या, दैनिक उपस्थिति की जानकारी लेकर प्रतिदिन शत- प्रतिशत संख्या में सफाई ठेका कामगारों की कार्य पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

यहां उल्लेखनीय है कि महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने विगत दिवस हाल ही में नगर निगम के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नर कार्यालयों में जोन स्वास्थ्य विभागों की सफाई सम्बंधित समस्त कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक लेकर सम्बंधित जोन कमिश्नरो और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित जोन के सम्पूर्ण स्वच्छता अमले के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित रामकी कम्पनी के सम्बंधित प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए हैँ. सफाई सम्बंधित समस्त कार्यों की जोनवार समीक्षा करते हुए नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय ने निर्देश दिए कि रायपुर नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में कहीं पर भी किसी भी स्थान पर कोई मुक्कड़ नहीं दिखना चाहिए. रायपुर शहर गार्बेज फ्री सिटी में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला 7 स्टार शहर है.
नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य  विनोद पाण्डेय ने रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि रायपुर नगर पालिक निगम के अंतर्गत समस्त 10 जोनों के तहत सभी 70 वार्डों के क्षेत्रों के अंतर्गत समस्त घरों से प्रतिदिन नियमित शत – प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाये. अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने निर्देश दिए कि रामकी कम्पनी के सफाई सुपरवाइजर प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की मॉनिटरिंग करके सभी घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाना सुनिश्चित करें और सम्बंधित जोन के वार्ड सफाई सुपर वाइजर नियमित मॉनिटरिंग करें कि रामकी कम्पनी द्वारा सभी घरों से प्रतिदिन नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है अथवा नहीं. यदि रामकी कम्पनी प्रतिदिन नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रही है, तो सड़कों पर प्रतिदिन कचरा क्यों दिख रहा है. यदि कहीं पर भी रायपुर नगर पालिक निगम के किसी भी क्षेत्र में घरों और आवासीय परिसरों को छोड़कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हो रहा है, तो उस स्थिति में सभी घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाया जाये.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका