RADA
उत्तराखण्ड
Trending

Road Accident : खाई में गिरी कार, दो की मौत , एक घायल

देहरादून । मसूरी झड़ी पानी से आगे ग्लोगी के पास एक कार दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली मसूरी को कल देर रात को सूचना मिली कि झड़ीपानी से आगे ग्लोगी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और मौके पर एसडीआरएफ के जवानाें के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानाें ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरी कार सवार से लाेगाेंं काे बाहर निकाला। इस दुर्घटना में सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष त्रिखा और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड, देहरादून की माैत हाे गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति अंशुमान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल अंशुशान ने बताया गया कि वह अपने साथियाें के साथ देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे और देहरादून वापस लौटने के दौरान झड़ी पानी के पास ग्लोगी में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन भी माैके पर पहुंच गए है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका