RADA
खेल

रोहित शर्मा की ने 3 दिग्गजों को दिया टी20 विश्‍व कप जीतने का श्रेय,आइए जानते है कौन है

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जूम में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता। फाइनल मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2007 के बाद दूसरा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीते हुए करीब दो महीने होने वाले है, लेकिन अभी तक इस जीत का जश्न खत्म नहीं हुआ है। कप्तान रोहित शर्मा बीसीसीआई सचिव जय शाह समेत बीते दिन विश्व कप की ट्रॉफी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए थे।
वहीं, रोहित शर्मा ने CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स में मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में नामित होने के बाद तीन दिग्गजों को भारतीय क्रिकेट का स्तंभ बताया और उन्हें टी20 विश्व कप 2024 की जीत का श्रेय भी दिय
दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर और बीसीसीआई सचिव जय शाह की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन निकालने के प्रयास में पूरा समर्थन दिया, जिसकी वजह से भारत टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत सका।रोहित की कप्तानी में भारत ने जून में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर जीत दर्ज की। यह 2007 के बाद भारत की दूसरी टी20 वर्ल्ड कप जीत थी और रोहित ने इस जीत के साथ टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया।
रोहित ने सीईएटी क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में साल के पुरुष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में नामित होने के बाद कहा कि मेरे लिए यह सपना था कि इस टीम को ऐसा बनाऊं कि परिणामों के बारे में ज्यादा चिंता नहीं किए बिना स्वतंत्र रूप से खेल सकें। यही जरूरी था। मुझे अपने तीन स्तंभों से बहुत मदद मिली जो वास्तव में श्री जय शाह, श्री राहुल द्रविड़ और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका