मनोरंजन

रुबिना दिलैक ने दिखाई बेटियों की पहली झलक, क्यूट बिंदी ने जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली। नवरात्रि के मौके पर टीवी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने फैंस को क्यूट सरप्राइज दिया। इस पावन अवसर पर एक्ट्रेस ने अपनी दोनों बेटियों एधा और जीवा का फेस रिवील किया है। रुबीना ने बीते साल 27 नवंबर 2023 में दो बेटियों को जन्म दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : ‘देवरा’ मूवी रिव्यू: Highlights और Lowlights – Pratidin Rajdhani

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों बेटियां अभिनव और रुबीना की गोद में खेलती नजर आ रही हैं। बच्चों के माथे पर लगी क्यूट सी बिंदी पर फैंस दिल हार बैठे हैं और इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,’नवरात्रि के शुभ अवसर पर हम अपनी बेटी एधा और जीवा से आपको मिलवा रहे हैं। तसल्ली से इंतजार करने के लिए शुक्रिया।

ये खबर भी पढ़ें : Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

ये खबर भी पढ़ें : लर्निंग रूट्स ने लॉन्च किया एआई कॉलेज फाइंडर – कॉलेज चयन का भविष्य

फैंस ने किए खूबसूरत कमेंट्स
कमेंट्स सेक्शन में कॉमेडियन भारती सिंह ने लिखा, “जय माता दी,” वहीं अभिनेत्री और मां बनने वाली दृष्टि धामी ने कहा,”बहुत सुंदर।” सुगंधा मिश्रा ने लिखा, “बहुत सुंदर… माता रानी की तरह मनमोहक…मिनी मां दुर्गा…भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।” एक फैन ने लिखा- ‘रूबी और अप्पू का मिनी वर्जन।” दूसरे ने कमेंट किया,“ओ एम जी मेरी सीता और गीता!! मेरे राम और श्याम…मेरे किशन कन्हैया!” रुबिना और अभिनव ने जून 2018 में शिमला में शादी की थी।

ये खबर भी पढ़ें : जाने गिलोय के अचूक फायदे – Pratidin Rajdhani    

इसके बाद सितंबर 2023 में इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की। रुबिना को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस बिग बॉस 2014 की विनर भी रह चुकी हैं। रुबीना को आज इंडस्ट्री में 16 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में विवाह के लिए उपयुक्त सबसे सुंदर मंदिर – Pratidin Rajdhani

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका